फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   meyhem at death of three youth

तीन किशोरों की मौत से भड़के लोग

Fri, 17 Aug 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Aug 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
meyhem at death of three youth
मृतक के परिजन एसपी शैलेष कुमार पांडेय को तहरीर दी। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र की मुखलिसपुर क्रॉसिंग पर मंगलवार को मिले तीन किशोरों के शव के से लोग भड़क गए। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को लोगों ने शहर के पठान टोला के सामने सड़क को जाम कर दिया। वे लोग घटना के पर्दाफाश की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जल्द से जल्द रहस्य से पर्दा उठाने का आश्वासन दिया तो लोग माने और एक घंटे बाद जाम समाप्त किया।
पठान टोला मोहल्ले से शव उठने के बाद मुख्य मार्ग पर लाया गया। लोगों ने जनाजा की नमाज अदा की। उसके बाद शव को रखकर सड़क जाम कर दिया। मुहल्लेवासियों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने के बाद से ही परिजन व मुहल्ले के लोग तीनों की हत्या का आरोप लगा रहे थे। मोहल्ले वालों का आरोप था कि पुलिस इसे दुर्घटना मानकर हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित अब्दुल वहीद का कहना था कि उनके बेटे व अन्य दोस्तों की हत्या की गई है और लाश को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका दिया गया। कातिलों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान समीउल्लाह, मोहम्मद इसराईल, मोहम्मद निजाम, हकीकुल्लाह, जावेद, खुदैजा खातून, पूर्व चेयरमैन नुरूल इस्लाम आदि लोग मौजूद रहे।

सपा, बसपा का प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला
संतकबीरनगर। तीनों किशोरों की हत्या का आरोप लगाते हुए गुरुवार को सपा और बसपा का प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने जल्द से जल्द मामले के खुलासे की मांग की।

सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि शहर के पठान टोला के रहने वाले तीन किशोरों की लाश मंगलवार को मिली है। मौके की परिस्थितियां बता रही हैं कि तीनों की हत्या की गई है, पूरे शहर में भय का माहौल है।

ऐसे में इसका खुलासा होना जरूरी है। इस दौरान पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, सपा नेता जयराम पांडेय, प्रदीप सिंह, केडी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, इंदल यादव, कोमल यादव, अरशद खान, प्रमोद यादव, रामदरश यादव, रमेश चंद यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

इसी तरह से बसपा का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष सुरेश चंद राव के नेतृत्व में एसपी से मिला। तीनों की हत्या होने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि घटना के 72 घंटे बाद भी हत्यारोपी नहीं पकड़े गए। हत्याकांड का जल्द से पर्दाफाश किया जाए।


इस दौरान रामतिलक, अख्तर खान, कौशल चौधरी, अशोक मौर्य, अवनीश कुमार, अमित चौधरी, सुरेश मौर्य, अर्जुन प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलमीन के पदाधिकारी भी एसपी से मिले और मामले का पर्दाफाश की मांग की। इसमें इरशाद आलम, शोएब आजम, सुनील कुमार यादव, मजहर अली, सोहेल खान, जहीर बरकारी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed