फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   विवाद के दौरान झुलसी युवती की मौत

विवाद के दौरान झुलसी युवती की मौत

Wed, 23 Jan 2019 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
विवाद के दौरान झुलसी युवती की मौत
गंभीर रूप से झुलसी युवती की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

बाबा ने पट्टीदारों पर जलाकर मारने का लगाया आरोप, दी तहरीर
मंगलवार की दोपहर में हुई थी घटना, मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज
फॉलोअप
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा थाना क्षेत्र के मुठही खुर्द गांव में मंगलवार दोपहर में जमीन विवाद के दौरान झुलसी युवती की बुधवार की सुबह इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। उसके बाबा ने पट्टीदारों पर लड़की को मिट्टी का तेल डालकर जलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस मामले में समाचार लिखते वक्त तक केस दर्ज नहीं हुआ है।

मुठही खुर्द गांव निवासी 70 वर्षीय काशीनाथ शर्मा का मंगलवार की दोपहर में पट्टीदारों से रास्ते के लिए विवाद हो गया था। मिट्टी पाट रहे पट्टीदारों को रोकने गए काशीनाथ की दूसरे पक्ष ने पिटाई कर दी। यह देख काशीनाथ की 22 वर्षीय पौत्री रंजीता उन्हें बचाने पहुंची। काशीनाथ का आरोप है कि पट्टीदारों ने बीच-बचाव करने पहुंची रंजिता को भी मारना-पीटना शुरू कर दिया। जान बचाकर वह खेतों के तरफ भागी तो उन लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और मिट्टी का तेल गिराकर आग लगा दी। इससे उनकी पौत्री गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के लिए पहले सीएचसी मलौली व बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह पौत्री रंजीता की मौत हो गई। काशीनाथ ने तहरीर में दो महिलाओं और चार पुरुषों को नामजद करते हुए रंजीता को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। एसओ करुणाकर पांडेय ने बताया कि काशीनाथ शर्मा की तरफ से छह लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed