{"_id":"5bccbfd1bdec22696720d6dc","slug":"201540145105-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप किया
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
महिला के साथ पड़ोसी ने किया रेप
धनघटा क्षेत्र के एक गांव का मामला, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ पड़ोसी युवक ने उस समय दुष्कर्म किया जब वह घर पर रात में अकेली थी। पीड़िता के पति ने रविवार को थाने पर पहुंच कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।
एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय महिला का आरोप है कि उसके पति बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह दो साल के बच्चे के साथ घर पर रहती है। 10 अक्तूबर की रात वह घर में सोई थी। उसी समय पड़ोसी युवक उसके पास पहुंच गया और जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने घटना को किसी से न बताने की धमकी दी। कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो मार डालेंगे। पीड़िता का कहना है कि उसने अपने साथ हुए रेप के संबंध में पति को फोन पर जानकारी दी। वह घर आए तो थाने में तहरीर दी। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच जारी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।