{"_id":"59ee34e34f1c1b7a548b8b8b","slug":"201508783331-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठग गिरफ्तार, सवा लाख बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठग गिरफ्तार, सवा लाख बरामद
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
ठग गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली और स्वाट टीम ने मादक पदार्थों के व्यापार करने व ठगी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के पास से एक लाख 34 हजार रुपये, एक कार, एक किलो गांजा समेत अन्य सामग्री बरामद किया है। पुलिस गत 12 अक्टूबर को ओरिएंटल बैंक में नोट की नकली गड्डी देकर 84 हजार रुपये की ठगी करने वाले गैंग में इन युवकों के शामिल होने की बात का दावा किया है।
एसपी हेमराज मीणा ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार यादव, इंस्पेक्टर कोतवाली वीरेंद्र बहादुर सिंह अपने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर डीघा बाईपास के निकट तीन ठग को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो महाराष्ट्र प्रांत व एक उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का रहने वाला है। उनके पास से एक लाख 34 हजार नकद, इंडिका कार, एक किलो 300 ग्राम गांजा, छह अदद मोबाइल फोन, छह अदद एटीएम कार्ड व नोट के आकार के कागज की गड्डी भी मिली है।बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में अमरजीत पांडेय मोतीगरपुर जनपद सुल्तानपुर, चंदन मिश्रा ईमिलिया थाना पुआंव जनपद शांहजाहंापुर, हाल मुकाम एमआईडीसी हनुमाननगर बुद्धबिहार के पीछे थाना उल्लासनगर जनपद ठाणे महाराष्ट्र व श्याम गुप्ता उल्लासनगर हनुमान नगर अंबेडकर मंदिर के सामने थाना उल्लासनगर जनपद ठाणे महाराष्ट्र निवासी है। अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ में यह जानकारी प्राप्त हुई कि अमरजीत पांडेय इस गैंग का लीडर है तथा शातिर अपराधी है, जो मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के साथ-साथ ठगी का भी कार्य करता है। कुछ वर्ष पूर्व तक यह उल्लासनगर महाराष्ट्र में रमाबाई अंबेडकर नगर कालोनी में रहता था, जहां इसने मुंबई तथा पुणे में कुछ लोगों को नोट दुगने करने का झांसा देकर ठगा तथा कुछ व्यक्तियों का एटीएम बदल कर उनके खाते से धोखाधड़ी करके पैसा निकाल लिया। चार वर्ष पूर्व वह वहां से भाग गया और सुल्तानपुर में कपड़े की दुकान चला रहा था। पैसे की आवश्यकता होने पर इसके द्वारा पुन: ठगी का कार्य शुरू किया गया जिसमें इसने अपने उल्लासनगर के पड़ोसी साथियों चंदन मिश्रा व श्याम गुप्ता को शामिल कर लिया तथा इन लोगों ने गत 12 अक्टूबर को ओरिएंटल बैंक खलीलाबाद से एक व्यक्ति को धोखे के कागज की 3,20,000 रूपये बताकर उससे 1,0,6000 रूपये ठगे थे। गत 14 अक्टूबर को ओरिएंटल बैंक पुल के नीचे से एक व्यक्ति को 84000 रूपये का नकली कागज की गड्डी देकर 42000 रूपये ठगे थे। गत 21 अगस्त को ओरिएंटल बैंक के सामने खड़ी गाड़ी की डिकी से 14000 रूपये चुराए थे और इसी वर्ष मई महीने में एक व्यक्ति से 55000 रूपये ठग लिए थे। एसपी ने बताया कि इन्ही रूपयों से ये लोग अपना जीवन यापन करते है तथा गाड़ी मोबाईल आदि अवैध तरीके से अर्जित किए गए धन से खरीदे हैं। बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनो ठगों को जेल भेजा जाएगा।