{"_id":"5cc9d58dbdec22070b2721e9","slug":"191556731277-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की चेन छीनकर फरार हुए उचक्के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोने की चेन छीनकर फरार हुए उचक्के
Wed, 01 May 2019 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद शहर के गोला बाजार की घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के गोला बाजार में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार उचक्के फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला।
गोलाबाजार निवासी शिव कुमार जायसवाल पुत्र रामसेवक बुधवार की सुबह अपने घर के बाहर समाचार पत्र पढ़ रहे थे। उसी दौरान पल्सर सवार दो युवक आए और किराये के मकान के बारे में बात करने लगे। वह घर की सीढ़ी से नीचे उतरे ही थे कि मौके पाकर उनके गले से सोने की चेन छीनकर बाइक से युवक फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए, लेकिन तब तक उचक्के फरार हो चुके थे। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसके साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला। कोतवाल कुशल पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।