{"_id":"5ca39dcdbdec2214046f02cb","slug":"191554226637-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहों के साथ चार टप्पेबाज गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध असलहों के साथ चार टप्पेबाज गिरफ्तार
Tue, 02 Apr 2019 11:49 PM IST
राकेश पांडेय
Santkabirnagar
Santkabirnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली और स्वाट टीम को मिली सफलता
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद और स्वाट टीम ने मंगलवार को चार टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कई असलहे, कार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार टप्पेबाजों को जेल भेज दिया।
एसपी आकाश तोमर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मंगलवार को खलीलाबाद कोतवाल प्रदीप सिंह और स्वाट टीम प्रभारी करूणाकर पांडेय को सूचना मिली कि मंझरिया मोड़ के पास चार टप्पेबाज खड़े है। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मंझरिया मोड़ के पास से चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान प्रिन्स उर्फ अभिषेक सिंह पुत्र संतोष सिंह निवासी आजाद नगर थाना उल्लास नगर जनपद ठाड़े महाराष्ट्र, मुलायम यादव पुत्र रामचंद्र यादव निवासी भानूपुर थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़, अकरम चौधरी पुत्र शफी मोहम्मद निवासी खैराबाजार थाना शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर, प्रमोद चौहान पुत्र मिश्रीलाल चौहान निवासी सलाउद्दोमपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। एसपी ने बताया कि इनके पास से चार असलहा, कारतूस, आठ मोबाइल, एक कार, चार हजार नकद, सादे कागज की गड्डी बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है जो घूम घूमकर अपराध करते हैं। बताया कि मुंबई में बैंकों में जाकर भोले भाले व्यक्तियों को बातचीत में फंसाकर उनको ज्यादा पैसा देने की लालच देकर एक कागज की गड्डी देकर असली नोट लेकर भाग जाते थे। पिछले डेढ़ वर्षों से वे चारों साथ रहते है। महाराष्ट्र के अलावा जनपद सुल्तानपुर, आजमगढ़, बस्ती व गोरखपुर, संतकबीरनगर के अलावा आसपास के जनपदों में घूम घूमकर लोगों को बातचीत में फंसाकर कागज की गड्डी देकर असली नोट लेकर भाग जाते हैं। एसपी ने बताया कि खलीलाबाद के गोलाबाजर स्थित एसबीआई की शाखा में एक लड़के से धोखाधड़ी करके उसे कागज की गड्डी देकर 40 हजार रुपये ठग लिए थे। सितंबर में बनियाबारी पीएनबी के अंदर से एक व्यक्ति को बेवकूफ बनाकर उससे चालीस हजार रुपये लेकर भाग गये थे। इसके साथ ही कई अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिए थे। एसपी ने बताया कि यह अंतरराज्यीय गैंग है। पकड़े गए चारों टप्पेबाजों को जेल भेज दिया गया है।