फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cattle smugler arrested

गोवंशीय पशु के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 19 Jul 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
cattle smugler arrested
दुधारा थाने पर मौजूद सालेहपुर से गिरफ्तार किया गया गो तस्कर - फोटो : अमर उजाला
सेमरियावां। गो तस्करों के विरुद्ध अभियान में दुधारा पुलिस को गुरुवार को सफलता मिली। थाना क्षेत्र के ग्राम सालेहपुर में गोवंशीय पशु को काटने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दो अदद चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

 

एसओ दुधारा करुणाकर पांडेय ने बताया कि गुरुवार की भोर में सूचना मिली कि ग्राम सालेहपुर में पुलिया के पास एक व्यक्ति गोवंशीय पशु के साथ मौजूद है और वह उसका वध करने की फिराक में है। एसआई शैलेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में सुबह साढ़े पांच बजे पुलिस टीम ने उस स्थान की घेराबंदी की।

विज्ञापन

 

पुलिस को देख कर वह भागने लगा, जिसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया आर वहां मौजूद एक अदद गोवंशीय पशु को कब्जे में लिया गया। पूछताछ में उस ने अपना नाम गुफरान पुत्र सलीम निवासी सालेहपुर बताया। तलाशी के दौरान गुफरान के पास से दो अदद चाकू बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसका वह पशु वध में प्रयोग करने वाला था। एसओ ने बताया कि गुफरान पेशेवर गो तस्कर है, उसके विरुद्ध गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत है और पुलिस को उसकी तलाश थी। उन्होंने बताया कि गुफरान के विरुद्ध गोवध अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed