{"_id":"6b05cbdfafe1580fbd0b0331","slug":"theft-in-5-shops-in-one-night-sirsa-news-c-128-1-sir1004-169068-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सर्दी की दस्तक से चोरों के हौसले हुए बुलंद, एक ही रात में पांच दुकानें खंगाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सर्दी की दस्तक से चोरों के हौसले हुए बुलंद, एक ही रात में पांच दुकानें खंगाली
Tue, 24 Nov 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
दुकान की खिड़की की टूटी जाली दिखाते हुए दुकानदार गौरव। संवाद
2.80 लाख की नकदी उड़ाई, छत के रास्ते पांच दुकानों में घुसे थे चोर
रात को बंद थे दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे, दुकानदारों ने बंद कर दी थीं दुकानों की बिजली
फोटो-- -25,26
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जगदेव सिंह चौक के पास ट्रेड टावर मार्केट में पांच दुकानों में सोमवार रात चोरी हुई। चोर छत के रास्ते दुकानों में घुसे और लाखों रुपये की नकदी व चांदी का सामान चुरा ले गए।
मंगलवार सुबह चोरी का पता चलने पर दुकानदारों में रोष फैल गया। शहर थाना पुलिस को सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। सभी पांच दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे रात को बंद थे। इस कारण चोरी की वारदात कैमरों में कैद नहीं हो पाई।
चोर ट्रेड टावर मार्केट की सीढ़ियों से छत पर पहुंचे थे। उन्होंने एक के बाद एक पांच दुकानों के छत पर लगे दरवाजे और खिड़कियां तोड़ीं। गुलाटी किराना स्टोर से 10 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई।
विज्ञापन
राज किराना स्टोर से करीब 150 ग्राम चांदी का सामान और दो लाख रुपये की नकदी चुराई गई। कुमार फुटवियर से 100 ग्राम चांदी का सिक्का व 65 हजार रुपये गायब हुए। जगदीश जनरल स्टोर से एक मोबाइल फोन और दो हजार रुपये चोरी हुए।
बलराज गारमेंट्स से 500 रुपये की नकदी चुराई गई। कुल मिलाकर करीब 2.80 लाख रुपये की नकदी और चांदी का सामान चोरी हुआ। राज किराना स्टोर के संचालक केवल कृष्ण ने बताया कि उनकी दुकान में पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है।
दुकानदारों संजीव कुमार और रोबिन गुलाटी ने आशंका जताई कि वारदात में दो से अधिक चोर शामिल थे। चोरों ने भारी फर्नीचर को हाथ नहीं लगाया बल्कि केवल नकदी चुराई।
सीसीटीवी कैमरे बंद होने का कारण
दुकानदार गौरव, जतिन और संजीव कुमार ने बताया कि उनकी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। रात को दुकानें बंद करते समय वे सभी लाइटें बंद कर देते थे। इससे सीसीटीवी कैमरों की बिजली भी बंद हो जाती थी। चोरी की पूरी वारदात कैमरों में रिकॉर्ड नहीं हो पाई। दुकानदारों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका रहती है। इस आशंका के चलते वे रात को दुकानों की बिजली बंद करके जाते हैं। किराना व्यापारी गौरव ने बताया कि उनकी छत की फॉल सीलिंग का काम चल रहा था। इस कारण भी कैमरे बंद पड़े थे। आग लगने की घटनाओं से बचने के लिए अधिकतर व्यापारी रात में कैमरे बंद रखते हैं।
चौक के कैमरे भी निष्क्रिय
घटनास्थल के पास जगदेव सिंह चौक पर पहले प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। बरसाती पानी की निकासी के लिए एक परियोजना चल रही है। इस परियोजना के चलते चौक पर लगे कैमरे हटा दिए गए थे। इसलिए वारदात के दौरान चौक के कैमरों से भी पुलिस को कोई फुटेज नहीं मिल सकी। पुलिस अब ट्रेड टावर मार्केट की अन्य दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस चोरों का सुराग लगाने में जुटी हुई है। जांच अधिकारी एवं प्रभारी शहर थाना सिरसा रमित कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरों के संबंध में अहम सुराग मिल जाएगा।
चोरों के प्रवेश के रास्ते और तरीका
दुकानदारों ने बताया कि दुकानों की छत तक पहुंचने के केवल दो रास्ते हैं। एक रास्ता ट्रेड टावर मार्केट में बनीं सीढ़ियों से होकर जाता है। दूसरा रास्ता वहां लगे पैड के माध्यम से है। आशंका है कि चोरों ने इन्हीं में से किसी एक रास्ते का इस्तेमाल किया। छत पर पहुंचने के बाद उन्होंने दुकानों में प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। किराना व्यापारी गौरव ने बताया कि चोर छत के रास्ते अंदर घुसे थे। उन्होंने खिड़की की जाली हटाई और फिर लॉक तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने दरवाजे को तोड़ने का प्रयास भी किया था। अंधेरे में सीढ़ियां संकरी होने के बावजूद चोर तेजी से नकदी चुराकर ले गए।
गिरोह के शामिल होने की आशंका और पुलिस गश्त पर सवाल
दुकानदार संजीव कुमार ने बताया कि यह एक या दो चोरों का काम नहीं हो सकता है। पूरा गिरोह ही इसमें शामिल है क्योंकि दुकान के अंदर सामान और फर्नीचर हटाया गया था। चोरों का निशान केवल नकदी व कीमती सामान था भारी सामान नहीं। दुकानदारों का आरोप है कि रात के समय बाजारों में पुलिस गश्त प्रभावी नहीं है। पुलिस गश्त के अभाव से चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से बाजारों में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने वारदात को अंजाम देने वालों को जल्द गिरफ्तार करने की अपील की। जांच अधिकारी रमित कुमार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने से अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रात को बंद थे दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे, दुकानदारों ने बंद कर दी थीं दुकानों की बिजली
फोटो