फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   करंट लगने से मजदूर की मौत

करंट लगने से मजदूर की मौत

Mon, 29 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से मजदूर की मौत
सरिया उठा रहे मजदूर की करंट लगने से मौत
विज्ञापन

दुकान के ऊपर से गुजरा था 11 हजार वोल्ट का तार, सरिया से छू गया
अलीनगर गांव के पास एक दूकान में करता था मजदूरी
अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर। महुली थाना क्षेत्र के नैनाझाला गांव के मजदूर की सोमवार की शाम करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में मजदूर की मौत से घर में चीख-पुकार मच गई।
नैनाझाला गांव निवासी 30 वर्षीय विकास पुत्र साधूशरन अलीनगर के पास स्थित एक सरिया-सीमेंट की दुकान में मजदूरी पर काम करता था। सोमवार की शाम वह दुकान में रखी सरिया को सीधा कर रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से सरिया छू गई । इससे युवक के शरीर में करंट प्रवाहित होने लगा। वह गंभीर रूप से झुलसकर गिरा। मौके पर शोरगुल सुनकर पहुंचे लोगों व दुकानदार ने युवक को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। वहां चिकितसकों ने मृत घोषित कर दिया। इ
विज्ञापन


मां और दादी नहीं देख पाईं चेहरा
हरिहरपुर। बेटे की मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंची मृतक विकास की माता सुभावती और दादी पार्वती बेटे का चेहरा देखने के लिए गुहार लगा रही थीं। परंतु शव पोस्टमार्टम के लिए सील होने के कारण पुलिस कर्मियों ने कपड़ा हटाने से इंकार कर दिया। दोनों औरतों की चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद अन्य लोगों की आंखें भर आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे ने छीन ली खुशियां
हरिहरपुर। करंट की चपेट में आने से मजदूर विकास की हुई मौत से पत्नी संगीता की खुशियां छीन गईं। अनाथ हुए पांच बच्चों काजल, अंशिका, अनामिका, सलोनी और अंशू की परवरिश मुश्किल हो गई है। विधवा हुई संगीता के लिए बच्चों का पालन-पोषण बड़ी चुनौती बन गया है। परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत ने सबको द्रवित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed