फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   तीन युवकों का शव मिलने का मामला

तीन युवकों का शव मिलने का मामला

Fri, 17 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
तीन युवकों का शव मिलने का मामला
हत्या की गुत्थी सुलझाने में उलझी पुलिस
विज्ञापन

फोटो के साथ
डीआईजी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया
रेलवे ट्रैक के किनारे मिले तीन किशोरों के शव का मामला
अमर उजाला ब्यूूूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मुुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग के पास मिले तीन किशोरों के शव के मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। हालांकि पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन हत्या की वजह अब तक सामने नहीं आई है। शुक्रवार को डीआईजी बस्ती रेंज राकेश शंकर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मामले के जल्दी पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।

बीते 14 अगस्त की शाम को मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के किनारे तीन किशोरों के शव मिले थे। उनकी पहचान पठान टोला निवासी 18 वर्षीय उबैदुल्लाह पुत्र शमीम खान, 17 वर्षीय बरकत अली पुत्र अनवारूल और 17 वर्षीय शानू 17 पुत्र अब्दुल वहीद के रूप में हुई। परिजनों ने तीनों की हत्या की आशंका जताई। 15 अगस्त की सुबह खलीलाबाद शहर में सड़क जाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे एसपी शैलेश कुमार पांडेय को परिजनों ने तहरीर देकर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की थी। घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। टीम सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल रिकार्ड भी खंगाल रही है, पर अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात में इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देेखते हुए शुक्रवार को डीआईजी बस्ती रेंज राकेश शंकर भी घटना स्थल पर पहुंचे। डीआईजी ने रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने वाले स्थान तक जाकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने घटना के जल्दी पर्दाफाश का निर्देश मातहतों को दिया।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि हर पहलु की जांच की जा रही है। टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed