फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man dies after his health suddenly deteriorates while attending a feast; viscera preserved.

Gorakhpur News: दावत खाने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से युवक की मौत, विसरा सुरक्षित

Thu, 22 Oct 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Young man dies after his health suddenly deteriorates while attending a feast; viscera preserved.
- दावत खाने गए गया था युवक, भोजन करते समय अचानक बिगड़ी तबीयत
विज्ञापन

- नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बेलवा गांव के निवासी थे राजू, महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में हुई घटना
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बेलवा गांव के बिंद टोला निवासी राजू निषाद (36) की सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन के अनुसार, राजू महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में दावत में भोजन करने गए थे। वहीं अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बेलवा गांव के राजू दिहाड़ी मजदूर थे। सोमवार को शाम करीब पांच बजे वह दावत में खाना खाने महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव गए थे। खाना खाने के दौरान अचानक वह लुढ़क गए और उनकी मौत हो गई। कुछ लोग उनका शव लेकर घर पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी तरह की चोट या जख्म की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

मौत का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुरक्षित किए गए विसरा की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। थानाध्यक्ष संजय दुबे ने बताया कि भोजन करते समय अचानक तबीयत युवक की बिगड़ गई। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। पिता की मृत्यु के बाद उन्हें नाममात्र जमीन विरासत में मिली थी। चार भाइयों में एक राजू की शादी बिहार के बगहा के आसपास हुई थी। 17 और 13 वर्ष के उनके दो बेटे तथा 10 वर्ष की एक बेटी है। बड़ा बेटा करीब दो-तीन महीने पहले रोजी-रोटी के लिए गुजरात गया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने मंगलवार को राजू का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed