{"_id":"6ad921e789ff7068350cecc6","slug":"mother-gave-sleeping-pills-to-her-twins-then-killed-them-along-with-her-lover-hathras-news-c-56-1-hts1004-156005-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मां ने जुड़वा बच्चों को दी थी नींद की दवा, प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मां ने जुड़वा बच्चों को दी थी नींद की दवा, प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या
Thu, 22 Oct 2026 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
विनय व विष्णु के फाइल फोटो।
- फोटो : File Photo
सादाबाद के गांव मंस्या निवासी 13 वर्षीय जुड़वां भाइयों की राजस्थान के डीग जिले में हत्या उनकी मां प्रीति ने अपने प्रेमी राजेश के साथ मिलकर की थी। इस बात के सुराग भी मिले हैं कि मां ने बच्चों को नींद की दवा देकर सुला दिया था।
डीग पुलिस ने घर में तलाशी के बाद मिले सबूतों के आधार पर बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की मूल वजह जानने के लिए दोनों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि जुड़वा भाइयों के पिता निरंजन सिंह मूल रूप से सादाबाद के गांव मंस्या के निवासी थे। वह फौज में कार्यरत थे। उनकी मृत्यु के बाद पत्नी प्रीति अपने तीन बेटों और एक बेटी के साथ अपने मायके डीग जिले के बड़ेसरा में रह रही थी।
20 अक्तूबर की सुबह बड़ेसरा में 13 वर्षीय विनय व विष्णु के रक्तरंजित शव एक खाली प्लॉट में मिले थे। दोनों की हत्या एक ही तरह से की गई थी। सिर व गर्दन पर गहरे घाव थे। परिजनों से हुई पूछताछ में पुलिस को मां की कहानी पर शक हुआ। सुबह छह बजे दोनों भाई एक साथ क्यों घर से निकले, इस पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
घर के अंदर व आसपास की गई छानबीन में कई ऐसे सुराग हाथ लगे जो घर के अंदर ही हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। प्रीति को पुलिस ने तत्काल हिरासत में ले लिया। जनूथर थाना एसएचओ रामभरोसी मीणा ने बताया कि शाम तक हुई पूछताछ में पता चला कि गांव बड़ेसरा के ही राजेश से बच्चों की मां प्रीति के प्रेम संबंध हैं।
आशंका है कि दोनों के संबंधों की भनक दोनों से किसी एक बच्चे को लग गई थी। जुड़वा होने के कारण मां और प्रेमी ने मिलकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। एसपी डीग कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि दोनों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
हत्या के बाद 250 मीटर दूर फेंका शव
मां प्रीति व उसके कथित प्रेमी ने घर में हत्या करने के बाद शवों को करीब 250 मीटर दूर प्लॉट में फेंक दिया था। पुलिस को प्रीति के कमरे से खून के निशान मिले। तलाशी में खून से सने प्रीति के कपड़े व एक कुल्हाड़ी भी बरामद की गई। कुएं से मिले कपड़े, चादर, दरी, बोरी तथा अन्य सामान को जांच का हिस्सा बनाया गया है।
मोबाइल में सर्च की थी नींद की दवा
पुलिस ने प्रीति का मोबाइल भी जब्त किया है। फोन में प्रेमी के साथ मिली व्हाट्सएप चैट से भी कई सबूत हाथ लगे हैं। मोबाइल की जांच में पता चला है कि इंटरनेट में नींद की दवा संबंधी जानकारी खोजी गई थी। आशंका है कि नींद की दवा देकर दोनों को सुला दिया गया। इसके बाद उनकी हत्या की गई। पुलिस ने मृतकों के बड़े भाई से भी पूछताछ की है।
मंस्या में परिवार ने कुछ भी कहने से मना किया
विनय व विष्णु की ननिहाल में हत्या की जानकारी पर मंस्या गांव में परिवार के लोग शोक में डूब गए हैं। मां की हरकत से पूरा परिवार सदमे में है। गांव में निरंजन सिंह के भाइयों के परिवार रहते हैं। भतीजे संदीप ने कहा कि वे इस घटना के बारे में कुछ नहीं कहना चाहते।