फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Elderly man dies as tempo crashes into parked truck

Jaunpur News: खड़े ट्रक में टेंपो भिड़ने से वृद्ध की मौत

Thu, 22 Oct 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies as tempo crashes into parked truck
मुंगराबादशाहपुर। जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर कोदहूं बाइपास के पास बुधवार को खड़े ट्रक में टेंपो टकरा गया। हादसे में टेंपो में आगे बैठे प्रयागराज के फूलपुर निवासी श्याम सुंदर शुक्ला (65) घायल हो गए। उन्हें पीएचसी मुंगराबादशाहपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। टेंपो में सवार चार अन्य लोगों को भी चोटें आईं हैं। प्रयागराज के फूलपुर से पांच सवारियों को लेकर एक टेंपो मुंगराबादशाहपुर की ओर आ रहा था। कोदहूं बाइपास के पास सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले में पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed