फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   सफारी में रखे 29 हजार नकद और जरूरी कागजात ले उड़े चोर

सफारी में रखे 29 हजार नकद और जरूरी कागजात ले उड़े चोर

Tue, 29 Jan 2019 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
सफारी में रखे 29 हजार नकद और जरूरी कागजात ले उड़े चोर
सफारी में रखे 29 हजार और जरूरी कागजात चोरी
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के गोला बाजार की घटना
सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के गोल बाजार में खड़ी सफारी गाड़ी का लॉक तोड़कर चोरों ने उसमें रखे 29 हजार तीन सौ रुपये नकद समेत जरूरी कागजातों से भरा बैग ले उड़े। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। आसपास के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला। इसमें दो चोर गाड़ी का लॉक तोड़ने दिखाई दे रहे हैं।

महुली थाना क्षेत्र के देवकली खुर्द गांव निवासी दिनेश तिवारी भाई सर्वेश और चालक जितेंद्र गुप्ता के साथ तहसील खलीलाबाद में आए थे। यहां उन्हें कुछ जरूरी सरकारी कार्य कराना था। तहसील में ज्यादा वक्त लगने की संभावना के चलते उन्होंने भाई को जरूरी खरीदारी करने के लिए चालक समेत गोला बाजार भेज दिया। एक दुकान के सामने गाड़ी को खड़ा कर भाई सर्वेश और चालक जितेंद्र सामान खरीदने चले गए । जब दोनों गाड़ी के पास आए तो देखा कि पिछली सीट पर रखा बैग गायब था। उसमें 29 हजार 300 रुपये नकदी समेत पांच बैंकों के पासबुक के अलावा पिस्टल का लाइसेंस, पांच कारतूस समेत अन्य कागजात थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दिनेश तिवारी ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। दिन-दहाड़े बीच शहर में हुई इस वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। कोतवाल प्रदीप सिंह ने कहा कि मामले की जांच हो रही है। जल्द ही चोर पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed