फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dead body found near railway track

ट्रैक के किनारे झाड़ी में मिला युवक का शव

Sun, 15 Jul 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
dead body found near railway track
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक राजू गौड़ के गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। खलीलाबाद और मगहर रेलवे स्टेशन के बीच नेहिया क्रॉसिंग से 100 मीटर पूरब ट्रैक के किनारे झाड़ी में रविवार को युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


युवक के पास मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान कुशीनगर जिले के कसया क्षेत्र के शामपुर हटवा गांव के टोला भिक्कू छपरा निवासी 35 वर्षीय राजू पुत्र कन्हैया के रूप में हुई। सूचना के बाद परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन


कुशीनगर जनपद के कसया क्षेत्र के शामपुर हटवा गांव के टोला भिक्कू छपरा गांव निवासी कुंवर प्रसाद, राजकिशोर ने बताया कि उसके गांव के राजू शनिवार को छोटे भाई छोटेलाल और चचेरे भाई राहुल व विक्की के साथ लोक मान्य तिलक एक्सप्रेस से मुुंबई जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगहर और खलीलाबाद के बीच नेहिया क्रॉसिंग के पास ट्रैक के किनारे झाड़ी में राजू की लाश मिलने की सूचना पुलिस ने घर वालों को दी। आशंका है कि गर्मी की वजह से राजू गेट पर हवा लेने आया होगा और ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई।

छोटे भाई छोटेलाल कानपुर तक पहुंच गए थे और रास्ते में उन्हें बड़े भाई राजू की मौत की सूचना मिली तो वापस लौट रहे हैं। राजू मुंबई में गैराज चलाते थे और छोटे भाई छोटेलाल सहयोग करते थे। करीब 13 साल पहले राजू के पिता कन्हैया की भी मुंबई में हादसे में मौत हो गई थी।

साथ में सफर कर रहे चचेरे भाई राहुल इलेक्ट्रिशियन है, जबकि विक्की वहीं हाई स्कूल में पढ़ता है। पति की मौत की सूचना से राजू की पत्नी खुशबू का रो-रोक कर बुरा हाल था। उसके पास दो बेटे और एक बेटी है। घटना से परिवार और गांवके लोग दुखी हैं।

चौकी इंचार्ज औद्योगिक नगर शर्मा सिंह यादव ने बताया कि नेहिया क्रॉसिंग से पूरब अप पटरी के दाहिने की ओर झाड़ी में राजू की लाश मिली है। उसके पास से मोबाइल, चुनौटी, 50 रुपये और सलूशन मिला है। मोबाइल से उसकी पहचान हुई और परिजनों को सूचना दी गई।


सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर आए और उन्हें घटना की जानकारी दी गई। शव की स्थिति और घटना स्थल से मिले साक्ष्य के आधार पर यही प्रतीत हो रहा है कि सफर करते दौरान ट्रेन से गिर कर उसकी मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed