फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला

युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला

Wed, 14 Jun 2017 04:51 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला
संतकबीरनगर। कांशीराम शहरी आवास में मंगलवार की रात रंजिश में एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला करके घायल कर दिए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रात में ही एसपी, एएसपी, सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। इस मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन

कांशीराम आवास की रहने वाली गुड़िया देवी का आरोप था कि उसके पति मंगलवार की रात आठ बजे के करीब मोहल्ले में ही दुकान पर सब्जी खरीदने गए थे। उसी दौरान रंजिश में कांशीराम आवास के ही रहने वाले सद्दाम, सहाबू और सज्जन पुत्रगण किताबुद्दीन ने उसके पति को घेर लिया। लोगों ने लाठी, डंडे और चाकू से हमला करके पति को गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल होकर पति बेहोश हो गए और हमलावर भाग निकले। घटना के बाद मोहल्ले के ही लोगों ने पति को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने पति को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज से भी डॉक्टरों ने पति की हालत गंभीर बताते हुए पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहां भी पति की हालत नाजुक बनी हुई है। दूसरे पक्ष की शाहजहां पत्नी किताबुद्दीन भी बुधवार को एसपी से मुलाकात की। विपक्षियों पर बेटों और बेटी को मारने-पीटने का आरोप मढ़ा। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि कांशीराम आवास में मारपीट की खबर पर मौके पर गए थे। जहां सुभाष को सद्दाम आदि के जरिए चाकू से प्रहार कर घायल कर दिए जाने की जानकारी मिली। घायल सुभाष लखनऊ रेफर हो गया और वहां उपचार चल रहा है। इस मामले में तीन सगे भाइयों पर हत्या के प्रयास और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज हो गया है। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed