फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   17 thousand rupees withdrawing from the ATM card code

एटीएम कार्ड का कोड पूछकर निकाल लिए 17 हजार रुपये

Mon, 27 Mar 2017 11:51 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 27 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
17 thousand rupees withdrawing from the ATM card code
atm card
कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव की रहने वाली एक महिला के एटीएम कार्ड का कोड पूछकर जालसाज ने उसके खाते से 17,000 रुपये निकाल लिए। एसपी के निर्देश के बाद सोमवार को पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ जालसाजी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


अहिरौली गांव निवासी सरोज देवी पत्नी उमाशंकर के अनुसार उनका विकास भवन की पीएनबी शाखा में खाता  है। बैक से उसे एटीएम कार्ड भी जारी हुआ है। 23 मार्च की शाम छह बजे और 24 मार्च की सुबह सात बजे उसकी मोबाइल पर काल आया। फोन करने वाले ने खुद को शाखा प्रबंधक बताते हुए एटीएम बंद होने और फिर चालू करने का झांसा देकर गुप्त कोड   पूछ लिया।
विज्ञापन


बाद में वह शाखा प्रबंधक से मिली। यहां प्रबंधक ने फोन न करने की बात कही। जांच में पता चला कि उसी दौरान उसके खाते से तीन बार में 17,000 रुपये फ्राड करके जालसाज के जरिए निकाल लिए। महिला ने मामले की शिकायत एसपी से करते हुए जालसाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि अज्ञात जालसाज के खिलाफ जालसाजी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जालसाजों का गिरोह सक्रिय है, जो ऐसी वारदातों को अंजाम देता है। रकम निकालते दौरान भी एटीएम कार्ड बदल कर खाते से पैसा निकालने की शिकायतें लगातार हो रही हैं। ऐसे में लोग सतर्क रहें। अपने एटीएम कार्ड का गुप्त कोड किसी दूसरे व्यक्ति को न बताएं और न ही दूसरे को मदद के नाम पर पैसा निकालने के लिए अपना एटीएम कार्ड दें। सतर्कता बरतने से ही ऐसे अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed