{"_id":"5cd07940bdec2206fe0604e4","slug":"161557166400-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हादसे में महिला की मौत
Mon, 06 May 2019 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
Santkabir Nagar
Santkabir Nagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित पुलिस चौकी के पास सोमवार दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के खजुरा माल्हनपार निवासी लल्लन सिंह अपनी पत्नी दुर्गावती देवी (45) के साथ बाइक से खलीलाबाद सामान की खरीदारी करने आ रहे थे। अभी वह मगहर चौकी के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में महिला सड़क पर गिर गई। सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में लल्लन सिंह भी मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिजन काफी गमगीन थे। लल्लन सिंह ने बताया कि 19 मई को बेटी श्वेता की शादी थी। इसकी तैैयारियों की खरीदारी के लिए वे पत्नी संग सामान खरीदने खलीलाबाद जा रहे थे कि यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि पत्नी की मौत से सबकुछ बर्बाद हो गया है।