फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   शिक्षक को पीटा, रजिस्टर फाडने व रुपये छीनने का आरोप

शिक्षक को पीटा, रजिस्टर फाडने व रुपये छीनने का आरोप

Wed, 23 Jan 2019 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक को पीटा, रजिस्टर फाडने व रुपये छीनने का आरोप
शिक्षक को पीटा, रजिस्टर फाड़ने व रुपये छीनने का आरोप
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ थाने में दी तहरीर
शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयरामपट्टी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के जयरामपट्टी स्थित एक विद्यालय के प्रबंधक ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही सात लोगों के खिलाफ शिक्षक को मारने-पीटने, एसआर रजिस्टर फाड़ने व पचास हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है।

जयरामपट्टी गांव निवासी व शहीद-ए-आजम सरदार भगतसिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक अमरनाथ का आरोप है कि शनिवार को विद्यालय के एक छात्र से परीक्षा फीस के लिए कहा गया तो वह विद्यालय परिसर से बाहर जाकर मोबाइल से गाली देने लगा। इसकी शिकायत उसके अभिभावक से की गई। सोमवार को विद्यालय पर आए उस छात्र से पूछने पर वह गाली देने के साथ ही मारपीट करने पर आमादा हो गया। छात्र को समझा-बुझाकर कर घर भेज दिया गया। कुछ देर बाद वह अपने साथ गांव के ही तीन अन्य युवकों को लेकर आया और गाली-गलौज करने लगा। कुछ लोगों के समझानेे पर उस समय चला गया। बुधवार सुबह छात्र सहित सात लोग विद्यालय पर आकर एक शिक्षक को गाली देते हुए विद्यालय परिसर में मारपीट करने लगे। विद्यालय में छत लगाने के लिए रखा पचास हजार रुपये छीन लिया। आलमारी से एसआर रजिस्टर समेत अन्य कागजात निकाल कर फाड़ दिए। जब उन्हें ऑफिस में बंद कर रोकने का प्रयास किया गया तो वह खिड़की तोड़ कर पीछे से भाग गए। सूचना पर यूपी-100 टीम मौके पर पहुंच कर निरीक्षण कर वीडियो भी बनाया है। एसओ महुली शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के लिए मौके पर एक दरोगा को भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed