फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   15 डिस्मिल जमीन के लिए हुई थी दवा व्यापारी की हत्या

15 डिस्मिल जमीन के लिए हुई थी दवा व्यापारी की हत्या

Tue, 09 Oct 2018 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Tue, 09 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
15 डिस्मिल जमीन के लिए हुई थी दवा व्यापारी की हत्या
महुली पुलिस की गिरफ्त में व्यापारी की हत्या का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव में हुए दवा व्यापारी की हत्या में नामजद पांच आरोपियों में चार को महुली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने जमीन के कब्जे को लेकर हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में एसपी आकाश तोमर ने बताया कि सात अक्तूबर को महुली थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव में दवा व्यापारी विद्या सागर पांडेय की उनके पट्टीदारों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। हत्या में गांव के पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज हुआ था। हत्यारोपी तभी से फरार चल रहे थे। मंगलवार को एसओ महुली मनोज कुमार त्रिपाठी अपनी टीम के साथ भोर में गश्त पर थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की हत्या के आरोपी एक स्थान पर इकट्ठा है। सूचना पर एसओ अपनी टीम के साथ महुली और गोरखपुर के हरपुर थाने के बार्डर जमुनीकला पहुंचे। जहां पर नागेंद्र पुत्र रामदुलारे, विजयशंकर पुत्र नागेंद्र पांडेय, कृष्णमोहन पुत्र विजयशंकर पांडेय, हरिमोहन पुत्र विजय शंकर पांडेय निवासी बनकटिया थाना महुली को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इनके पास से दो अदद बॉस का कुदाल बेंत, एक अदद मुगदर बरामद हुआ। बताया कि तीन आरोपी विजयशंकर पांडेय, कृष्णमोहन पांडेय और हरिमोहन पांडेय पर महुली थाने में पहले से कई केस दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ की गई तो बताया कि एक बाग में रामाश्रय पुत्र बृजनंदन से वफ़् 1999 में 12 पाई (62 एअर) जमीन बैनामा लिए थे। जिस पर विद्यासागर (मृतक) कब्जा नही करने दे रहे थे और बटवारा का मुकदमा दायर कर स्टे ले लिए थे। चूंकि वहीं विपक्षीगण में पैरवी करने वाले थे। इसलिए वे उनकी हत्या की योजना बनाकर सात अक्तूबर की सुबह में बांस के बेंत व मुगदर से हमला कर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि फरार चल रहे एक आरोपी हरिशचंद को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed