फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   FIR registered against six people, including the husband, for dowry harassment.

Mahoba News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर प्राथमिकी

Thu, 27 Aug 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against six people, including the husband, for dowry harassment.
महोबा। दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने इस मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के कुनाटा गांव निवासी प्रियंका देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनकी शादी गांधीनगर महोबा निवासी सर्वेश प्रभाकर से हुई थी। शादी के समय सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया गया था। आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही पति, ससुर अरविंद्र कुमार, सास शीला, देवर आलोक, ननद पिंकी व प्रिंसी ने पांच लाख रुपये और कार की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर प्रियंका को मारपीट कर प्रताड़ित किया जाने लगा। प्रसव के समय भी दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे खाना-पीना नहीं दिया गया।
विज्ञापन

प्रियंका ने परिजनों को उत्पीड़न की बात बताई तो उसका फोन छीन लिया गया। 13 जुलाई को गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई। बाद में अभद्रता करते हुए उसे घर से निकाल दिया गया। नौ अगस्त को परिवार परामर्श केंद्र में समझौते के बाद भी ससुरालीजनों का रवैया नहीं बदला। 12 अगस्त को उसे कमरे में बंद कर जलाकर जान से मारने की योजना भी बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed