{"_id":"5a258f0d4f1c1b95188b7ec2","slug":"161512410893-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बदमाशों ने पूर्व प्रमुख पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात बदमाशों ने पूर्व प्रमुख पर किया हमला
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
तहरीर देने पुहंचे सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख ।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। शहर के नेदुला चौराहे पर स्थित एक होटल में सोमवार को घुस कर अज्ञात बदमाशों ने सेमरियावां के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के ऊपर हमला कर दिया, लेकिन पूर्व प्रमुख ने बाथरुम में घुस कर कुंडी बंद करके अपनी जान बचाई। ऐसा आरोप लगाते हुए पूर्व प्रमुख ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
दुधारा क्षेत्र के सेमरियावां निवासी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख महमूद आलम पुत्र मशहूर आलम चौधरी का आरोप है कि वह सोमवार को पूर्वाहन दस बजे अपनी निजी चार पहिया गाड़ी से कलेक्ट्रेट गए थे। बाद में कलेक्ट्रेट से वापस लौट कर नेदुला चौराहे पर स्थित एक होटल के सामने उन्होंने अपनी गाड़ी को रोका और वाहन से उतरकर वह होटल के अंदर जैसे ही घुसे, वैसे ही सात- आठ अज्ञात बदमाश लाठी, डंडे व तमंचा के साथ होटल में पहुंच गए और उनके ऊपर हमला बोल दिया। हमले से बचने के लिए वह होटल के बाथरूम के अंदर घुस गए और कुंडी बंद करके अपनी जान बचाई। आरोप है कि यदि वह अपना बचाव नहीं करते तो लोग उनकी हत्या कर देते। इस पूरी घटना की तस्वीर होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। बाद में पूर्व प्रमुख पुलिस कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले से एसपी को अवगत कराते हुए कार्रवाई के लिए तहरीर दी। एसपी हेमराज मीणा ने मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।