फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   बखिरा थानाक्षेत्र के पौनी गांव का मामला

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Tue, 25 Jun 2019 11:06 PM IST
Santkabirnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 25 Jun 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
बखिरा थानाक्षेत्र के पौनी गांव का मामला
रोते-बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
सांथा। बखिरा थाना क्षेत्र के पौनी गांव में ननिहाल आए 18 वर्षीय युवक का शव मंगलवार की सुबह गांव के बाहर एक बागीचे में पेड़ से लटकता मिला। सोमवार की रात ही इस युवक के मामा की लड़की की शादी थी। युवक की मौत की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। बखिरा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक के पिता व भाई ने हत्या की आशंका जताई है। मौत के कारणों को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

दुधारा थाना क्षेत्र के छपियानंद राय गांव निवासी 18 वर्षीय मंजय पुत्र धनराज अपनी ननिहाल बखिरा थाना क्षेत्र के पौनी गांव आया था। सोमवार की रात में मामा रामचंद्र की बेटी की शादी थी। हालांकि दोनों परिवारों का संबंध ठीक नहीं होने के कारण मंजय के घरवाले इस शादी में नहीं आए थे। सुबह मंजय का शव गांव के बाहर बागीचे में एक पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला। सुबह खेतों की तरफ निकले गांव के लोगों ने शव देखकर शोर मचाया। जानकारी होते ही घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर एसओ बखिरा सुधीर कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज सांथा आनंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक मंजय के पिता धनराज लोध ने बताया कि रविवार की सुबह मंजय घर से लखनऊ जाने की बात कहकर निकला था। परंतु वह लखनऊ न जाकर मामा की बेटी शादी में चला आया। यहां बेटे की हत्या कर शव को दुपट्टे से पेड़ में लटका दिया गया और इसे आत्महत्या की घटना बताया जा रहा है। इस संबंध में एसओ सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि घरवालों की तरफ से हत्या की आशंका जताने से संबंधित जानकारी नहीं है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed