{"_id":"6ace27481ec6b0db0a0eec40","slug":"dsggf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-109031-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्टंटबाजी करने वाला स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्टंटबाजी करने वाला स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-- -
- सेक्टर-150 स्थित सोसाइटी के बाहर स्टंट का वीडियो हुआ था वायरल, पुलिस ने सेक्टर-151 से पकड़ा
- दो स्कॉर्पियो को गोल-गोल घुमाकर राहगीरों की सुरक्षा खतरे में डालने का लगा था आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में सोसाइटी के बाहर स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बहलोलपुर निवासी अमन यादव (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी स्कॉर्पियो कार को भी सीज कर दिया है। सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को आरोपी अमन यादव को सेक्टर-151 से गिरफ्तार किया गया। उसकी स्कॉर्पियो कार को पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की के तहत कार को सीज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी के बाहर स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।