{"_id":"6acdcd471a7aed3ea4080b8a","slug":"bemetara-three-major-police-crackdowns-on-cruel-transportation-of-cattle-in-bemetara-13-accused-arrested-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4827884-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: बेमेतरा में गौवंश के क्रूर परिवहन के 3 मामले, 13 आरोपी गिरफ्तार; 12.60 लाख की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: बेमेतरा में गौवंश के क्रूर परिवहन के 3 मामले, 13 आरोपी गिरफ्तार; 12.60 लाख की संपत्ति जब्त
Tue, 13 Oct 2026 06:12 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 06:12 PM IST
सार
बेमेतरा में गौवंश के क्रूर परिवहन के तीन मामलों में थानखम्हरिया और देवरबीजा पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 21 मवेशी बरामद कर दो वाहन समेत 12.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में गौवंश के क्रूरतापूर्वक परिवहन के खिलाफ पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। थानखम्हरिया और चौकी देवरबीजा पुलिस ने कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर 21 मवेशियों को बरामद किया है। पुलिस ने दो वाहनों और मवेशियों समेत कुल 12.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
पहली कार्रवाई: पिकअप से 6 बछड़े बरामद
थानखम्हरिया पुलिस ने देर रात त्रिमूर्ति चौक पर पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 PR 4067 को रोककर तलाशी ली। वाहन में 6 बछड़े ठूंसकर ले जाए जा रहे थे। मौके पर पहुंचे गौवंश सेवकों ने मवेशियों को बिना चारा-पानी के परिवहन किए जाने की जानकारी पुलिस को दी।
पूछताछ में आरोपियों ने मवेशियों को मध्यप्रदेश के नगवाही और रेंगाखार ले जाने की बात कही, लेकिन वे परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने वाहन और मवेशियों समेत करीब 5.60 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
दूसरी कार्रवाई: छोटा हाथी वाहन में मिलीं 2 भैंसें
चौकी देवरबीजा पुलिस ने 8 अक्टूबर को सोसायटी के पास साजा की ओर जा रहे छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 07 CW 1896 को रोककर जांच की। वाहन में दो भैंसों को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था।
आरोपियों ने भैंसों को अर्जुन्दा से महाराष्ट्र ले जाने की बात कही, लेकिन वे वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस ने वाहन और मवेशियों समेत करीब 4.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
तीसरी कार्रवाई: 13 मवेशियों को पैदल ले जाते 4 आरोपी पकड़े
देवरबीजा पुलिस ने 8 अक्टूबर को बेरला से साजा की ओर दो भैंसों और 11 पड़वों समेत कुल 13 मवेशियों को पैदल ले जा रहे चार आरोपियों को पकड़ा। आरोप है कि मवेशियों को मारते-पीटते ले जाया जा रहा था। पुलिस को मवेशियों के स्वामित्व और परिवहन से संबंधित दस्तावेज भी नहीं मिले। इस मामले में पुलिस ने करीब 2.60 लाख रुपये के 13 मवेशियों को जब्त किया और चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।
पशु संरक्षण कानून के तहत कार्रवाई
पुलिस ने तीनों मामलों में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। वहीं, देवरबीजा के दोनों मामलों में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत भी अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।