फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मुखलिसपुर पुलिस चौकी का मामला

मुखलिसपुर पुलिस चौकी का मामला

Sun, 23 Jun 2019 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
मुखलिसपुर पुलिस चौकी का मामला
पुलिस अंकल जल्दी चलिए, मम्मी की पिटाई कर रहे हैं पापा
विज्ञापन

छह साल की बच्ची ने चौकी पर पहुंच पिता की शिकायत की
चौकी प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी का किया शांतिभंग में चालान
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली क्षेत्र के चौकी मुखलिसपुर में उस समय मौजूद पुलिसकर्मी और फरियादी चौक उठे जब छह साल की बच्ची हांफते हुए पहुंची और कहा कि पुलिस अंकल जल्दी चलिए उसके पिता नशे में मां की पिटाई कर रहे हैं। बच्ची दो किलोमीटर पैदल चल कर आई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी नसीबुद्दीन ने बच्ची को लेकर उसके घर पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने के बाद जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने उसके पिता का शांतिभंग में चालान कर दिया।

रविवार को मुखलिसपुर पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी नसीबुद्दीन फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे थे। इसी बीच तिघरा गांव निवासी छह साल की बच्ची खुशबू को हांफते और रोते हुए देख मौके पर मौजूद लोग सन्न हो गए। चौकी प्रभारी ने बच्ची को पानी पिलाने के बाद उससे दुलार के साथ उसके आने का कारण पूछा। खुशबू ने बताया कि वह अकेले ही दो किलोमीटर पैदल दौड़कर आई है। उसके पिता जगनारायण नशे में मां संगीता की पिटाई कर रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी नसीबुद्दीन मय फोर्स बच्ची को लेकर तिघरा गांव पहुंचे। पुलिस ने जगनारायण को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो चौकी प्रभारी ने जगनारायय का शांतिभंग में चालान कर दिया। बच्ची की दिलेरी की लोग चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed