{"_id":"5d0e5ac68ebc3e781016a900","slug":"15612218149-khalilabad-news55","type":"story","status":"publish","title_hn":"खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का मामला
विज्ञापन
आरपीएफ ने 22 बच्चों को पूछताछ के लिए रोका
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह एक ट्रेन से उतरे 22 बच्चों को आरपीएफ ने पूछताछ रोक लिया। बाद में बच्चों के द्वारा विद्यालय का प्रमाण दिखाए जाने पर उन्हे छोड़ दिया गया।
आरपीएफ चौकी इंचार्ज श्याम राज ने बताया कि सुबह बरौली-लखनऊ मेल से 22 बच्चे एक साथ स्टेशन पर उतरे। संदिग्ध दिखने पर उन्हे पूछताछ के लिए आरपीएफ चौकी लाया गया। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे लोग मदरसा दारूल उलूम महुली के छात्र है वह बिहार से आ रहे है। वे लोग विद्यालय की तरफ से बिहार में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे और आज वापस आए है। बच्चों ने इसका प्रमाण दिखाया और विद्यालय के संचालक से बात कराया। मामले से सीओ और एसपी को भी सूचना दी गई थी। मौके पर सीओ सदर रमेश कुमार भी पहुंचे और बच्चों से पूछताछ की। उसके बाद बच्चों को छोड़ दिया गया।