फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sat, 22 Jun 2019 10:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के ग्राम अतरौलिया उर्फ मठिया का रहने वाला था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर। धनघटा क्षेत्र के धनघटा-सिकरीगंज मार्ग पर मलौली के पास बृहस्पतिवार को बोलेरो की चपेट से घायल बाइक सवार युवक ने शुक्रवार को अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मठिया उर्फ अतरौलिया निवासी युवक के मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।

महुली क्षेत्र के ग्राम मठिया उर्फ अतरौलिया निवासी 25 वर्षीय राजकुमार बृहस्पतिवार को बाइक से रिश्तेदार के घर जा रहा था। रास्ते में एक युवक ने भी उससे हैंसर तक लिफ्ट मांग ली। जैसे ही वह मलौली चौराहे के पास पहुंचा सामने से आ रही अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आ गया। राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक भी घायल हुआ। बोलेरो चालक वाहन सहित फरार हो गया। दोनो घायलों को सीएचसी नाथनगर में ले जाया गया। राजकुमार की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार की शाम राजकुमार के मौत की सूचना अतरौलिया उर्फ मठिया स्थित मृतक के घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। पत्नी शुभावती बदहवास हो गई। राजकुमार की दो साल की बेटी है। गांव के लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed