{"_id":"5c8d3d87bdec22141f00dee5","slug":"151552760199-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के अगया गांव निवासी एक युवक ने सेमरियावां के ब्लॉक प्रमुख मुमताज खान के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। वहीं ब्लॉक प्रमुख इसे चुनावी रंजिश बता रहे हैं।
अगया निवासी समीर खान को दुधारा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम छह बजे सुकरौली गांव निवासी मुमताज दो निजी सुरक्षा कर्मियों और चालक के साथ अगया चौराहे पर पहुंचे। वह अपने दोस्त के मोबाइल की दुकान पर बैठे थे। दुकान मे घुस कर मुमताज अहमद और उनके साथियों ने मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। लोगों ने मामला शांत कराया। ब्लॉक प्रमुख मुमताज का कहना है कि समीर खान ने फेसबुक पर अपशब्द कहे थे और उल्टा सीधा पोस्ट किया था। इस मामले में उससे बातचीत की गई और उसने खुद समझौता लिखकर दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे उकसाकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ दुधारा आरके गौतम ने बताया कि सेमरियावां के ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।