फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पुलिस को मिली सफलता 3

पुलिस को मिली सफलता 3

Wed, 28 Nov 2018 12:42 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को मिली सफलता 3
चोरी की दो बाइक के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

फोटो
बस्ती और गोरखपुर जिले से उड़ाई गई थी दोनो बाइकें
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली पुलिस ने सोमवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक अंतरजनपदीय चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर बगल में कुछ दूरी पर झाड़ियों में छिपाई गई दूसरी बाइक को भी बरामद कर लिया। दोनो बाइकें गैर जनपद से चुराई गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया।

सीओ धनघटा अशोक कुमार मिश्र ने पत्रकार वार्ता में बताया कि एसओ महुली करुणाकर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार की शाम सांखी पुल के पास यातायात माह के तहत वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार पुलिस टीम को देख बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा। संदिग्ध स्थिति देख पुलिस टीम ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम केम सिंह यादव निवासी राईपुर थाना उरुवा बाजार जिला गोरखपुर बताया। जब पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे तो आरोपी ने बताया कि बाइक उसने गोरखपुर के उरुवा बाजार से 17 नवंबर को चोरी किया था। बाइक का नंबर प्लेट बदल कर फर्जी नंबर अंकित करा दिया था। जब कड़ाई से पुलिस टीम ने पूछताछ की तो उसने कुछ दूरी पर झाड़ियों में छिपाई गई चोरी की दूसरी बाइक भी बरामद करा दिया। उक्त बाइक दो वर्ष पूर्व बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। पुलिस ने चोरी की दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed