{"_id":"5bd8a20dbdec22693d12146d","slug":"151540923917-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुस कर युवती से छेड़खानी
विज्ञापन
कुबेरस्थान। घर में घुस कर युवती से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। युवती के भाई का आरोप है कि पांच मार्च को वह क्षेत्र के ही टेंट हाउस पर मजदूरी करने गया था। पिता, मां के साथ ननिहाल गए थे। घर पर उसकी वृद्ध दादी तथा उसकी दो बहनें सोई थीं। रात में वह घर लौटा तो देखा कि दरवाजा खुला था। कमरे में गांव का ही युवक उसकी बहन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था। वह लाठी लेने गया तो आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर चाचा भी पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया। यूपी 100 को सूचना दी। उसी दौरान आरोपी के माता-पिता तथा उसका एक भाई पहुंच गया। आरोप है कि लोग आरोपी युवक को जबरदस्ती छुड़ा ले गए। पीड़ित युवती ने पुलिस टीम को आपबीती बताई। इंस्पेक्टर रामआशीष सिंह यादव ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।