{"_id":"5bd7500fbdec2269bc7fe9e3","slug":"151540837391-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में हुई घटना की फोन से मिली सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई में हुई घटना की फोन से मिली सूचना
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के साखी गांव का रहने वाला था प्रहलाद
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर। महुली थाना क्षेत्र के साखी गांव निवासी 52 वर्षीय मजदूर की मुंबई के अलीबाग इलाके के पास समुद्र में डूबने से मौत हो गई है। मछली मारने के लिए समुद्र में जाल फेंकते समय हुए हादसे में उसकी मौत होने की बात कही जा रही है। इसकी सूचना घर आई तो चीख-पुकार मच गई। शव लेने के लिए करीबी रिश्तेदार मुंबई रवाना हो गए हैं।
साखी गांव निवासी 52 वर्षीय प्रहलाद करीब चार वर्षों से मुंबई के अलीबाग इलाके में रहकर एक समुद्र में मछली मारने का काम करते थे। घरवालों के अनुसार रविवार की देर रात मुंबई से फोन कर ठेकेदार ने बताया कि प्रहलाद मछली मारने के लिए समुद्र में जाल फेंकते समय डूब गए थे। गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई है। प्रहलाद के मौत की खबर सुनते ही पत्नी सरस्वती देवी व पुत्री आराधना (18) व चांदनी (10) की चीख-पुकार से पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। सोमवार की सुबह कई करीबी रिश्तेदार शव लेने मुंबई चले गए।