{"_id":"5a6f5fe24f1c1b1d368b74b1","slug":"151517248482-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने की दुष्कर्म की कोशिश, ननद ने विरोध पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर ने की दुष्कर्म की कोशिश, ननद ने विरोध पर पीटा
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
fir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता के साथ उसके ससुर ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसके विरोध करने पर ससुर ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता जब थाने जाने लगी तो उसकी ननद ने पिटाई की और घर से निकाल दिया। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़िता ने कोर्ट में आवेदन दिया। कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को पुलिस ने आरोपी ससुर पर छेड़खानी और ननद पर मारने-पीटने और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया।
पीड़िता का आरोप है कि उसके पति सऊदी में नौकरी करते हैं। घर पर उसके ससुर जाहिद अली,ननद फातिमा और सास खलीकुन्निशा रहती हैं। सास की दिमागी हालत ठीक नहीं हैं। जाहिद अली की बुरी निगाह उसके ऊपर रहती है। आरोप है कि ससुर अक्सर अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। 29 अक्टूबर 2017 को सुबह पांच बजे वह कमरे में सोई थी तभी अचानक ससुर जाहिद अली उसके कमरे में घुस गए और उसके साथ जबरिया दुराचार करने की कोशिश करने लगे। उसके विरोध पर आरोपी ससुर ने जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग गए। वह थाने पर जाने लगी तो ननद फातिमा ने गाली गलौज देते हुए मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। थाने और एसपी को प्रार्थना पत्र दी लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर वह कोर्ट की शरण में गई। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी ससुर जाहिद अली के खिलाफ के खिलाफ छेड़खानी और ननद फातिमा के खिलाफ मारपीट,गाली गलौज और जानमाल की धमकी का केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो साक्ष्य मिलेंगे,उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।