{"_id":"5a145e7d4f1c1b71548be718","slug":"151511284349-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
पोस्टमार्टम लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। बहन की शादी का कार्ड बांटने गोरखपुर जा रहे माहीगंज के युवक की सिकटौर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। उसके परिवार में शादी की खुशियां गम में बदल गईं। बेटी का हाथ पीला करने की तैयारी कर रहे युवक के माता-पिता बेटे को खो कर बदहवास हो गए।
माहीगंज गांव के रहने वाले जयशंकर सिंह का बेटा शुभम सिंह (22) सुबह चार बजे गांव से बहन की शादी का कॉर्ड बांटने गोरखपुर के लिए निकले थे। उनकी बहन दीक्षा की 19 मई को शादी तय है। वह बाइक से अकेले गोरखपुर जा रहे थे। सुबह करीब 5.30 बजे सिकटौर के पास रामपुर में उनकी बाइक दूसरी ओर से आ रहे दो बाइक सवारों से टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार तीनों दूर जा गिरे। शुभम हेलमेट नहीं लगाए थे। उनके सिर में गंभीर चोट आई। घायलों को राहगीरों ने गोरखपुर के जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान शुभम की मौत हो गई। घटना की खबर आते ही गांव में मातम छा गया। शुभम के घर में कोहराम मच गया। घर के लोग भागकर गोरखपुर पहुंचे। बेटे का शव देख मां सुनैना देवी बेहोश हो गईं। वहीं बहन दीक्षा और छोटा भाई शिवम, भाई के शव से लिपट कर बिलख रहे थे। हृदयविदारक घटना से पूरा गांव दुखी है। गांव के काफी संख्या में लोग गोरखपुर पहुंच गए।