{"_id":"5c9faf09bdec221448559ab9","slug":"141553968905-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
मगहर रेलवे स्टेशन के पास आमी नदी पुल के पास हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। रेलवे स्टेशन के पूरब आमी नदी रेल पुल के पास शनिवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोरखपुर-लखनऊ रेल खंड के मगहर रेलवे स्टेशन के पूरब में आमी नदी पर रेल पुल बना है। शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे के बीच गोंडा से गोरखपुर की ओर डाउन रेल ट्रैक पर मालगाड़ी जा रही थी। इसी बीच एक अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। उसकी उम्र 55 के करीब है। महिला नीले रंग की साड़ी पहने थी। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।