फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   गोकशी के लिए ले जाए जा रहे चार गोवंश को मुक्त कराया गया-

गोकशी के लिए ले जाए जा रहे चार गोवंश को मुक्त कराया गया-

Thu, 14 Feb 2019 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
गोकशी के लिए ले जाए जा रहे चार गोवंश को मुक्त कराया गया-
चार गोवंश मुक्त कराए गए, एक तस्कर पकड़ा गया
विज्ञापन

तस्कर गोकशी के लिए जा रहे थे पशुओं को
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। पुलिस ने दुर्गजोत गांव के पास नहर की पुलिया के पास से तीन बछड़ों और एक गाय को तस्करों से मुक्त कराया है। तस्करी के एक आरोपी को पकड़ा गया, जबकि दूसरा भाग निकला। पुलिस ने गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी केे जेल भेज दिया।

एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि मंझरिया पठान गांव की तरफ से चार गोवंशीय पशुओं को वध के लिए दुर्गजोत लाने की जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज रणविजय सिंह, सिपाही शम्स तबरेज और राणा प्रताप यादव ने दुर्गजोत गांव की नहर की पुलिया के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद पहुंचे पशु तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस आगे बढ़ी तो एक तस्कर जानवरों को छोड़कर खेतों के रास्ते भाग निकला, जबकि एक को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। मौके से तीन बछड़े और एक गाय को मुक्त कराया। तस्कर की तलाशी ली गई तो उसके पास से चाकू मिला। दुर्गजोत निवासी गुलाम उर्फ सफात को गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए जेल भेजा गया। गुलाम उर्फ सफात के साथ रहे दुर्गजोत निवासी एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed