फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पुलिस को मिली उपलब्धि

पुलिस को मिली उपलब्धि

Tue, 06 Nov 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को मिली उपलब्धि
शिकायतों के निस्तारण में जिले की पुलिस अव्वल
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल में शिकायतों के निस्तारण में मिली उपलब्धि
एसपी ने समस्त पुलिस कर्मियों को दी बधाई
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में अक्तूबर की मासिक रैकिंग में पुलिस विभाग को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। एसपी ने इस उपलब्धि पर पुलिस कर्मियों को बधाई दी है।

एसपी आकाश तोमर ने बताया कि जनपद के समस्त एसओ को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं कि थाने पर उपस्थित पीड़ित / शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार कर गुण-दोष के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई करें। बताया जनशिकायतों का निस्तारण आन लाइन किया जाता है । पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का एक निश्चित समय दिया जाता है, जिसे उन संदर्भों को नियत समयावधि के अंतर्गत निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त संदर्भों की जांच हेतु जांचकर्ता अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक जांच की जाती है। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का गुणवत्तापरक निस्तारण पर गत वर्ष-2017 में माह - मई, जून, अक्तूबर एवं नवंबर तथा इस वर्ष-2018 में माह-अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर एवं अक्तूबर की मासिक रैकिंग में जनपद को लगातार सातवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जन शिकायतों के नोडल अधिकारी एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर शासन एवं पुलिस अधिकारियों के स्तर से प्राप्त समस्त संदर्भों का गहराई एवं निष्पक्ष जांच की लगातार मानीटरिंग की जाती है। विभाग को मिली इस उपलब्धि में सभी पुलिस अधिकारियों का सराहनीय कार्य रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed