{"_id":"5b82e2c742c792463c0506ed","slug":"141535304391-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने बाइक की टक्कर में दो सगे भाई समेत तीन गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आमने-सामने बाइक की टक्कर में दो सगे भाई समेत तीन गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल में बाहर बैठे घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
बाघनगर।दुधारा थाना के अंतर्गत बीएमसीटी मार्ग पर स्थित कठिनइया नदी पुल के पास दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दो सगे भाई समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों सगे भाइयों को परिजन लेकर सदर अस्पताल बस्ती गए। आरोपी युवक को पुलिस की 100 नंबर की गाड़ी से सीएचसी सेमरियावां ले जाया गया।
दुधारा थाना के सिंहोरवा दीगर निवासी 20 वर्षीय अहमदुल्लाह पुत्र जमातुल्लाह अपने छह वर्षीय भाई ओबैदूल्लाह को अपनी ननिहाल बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना के पुरैना से लेकर वापस घर की तरफ जा रहे थे कि बीएमसीटी मार्ग पर कठिनइया नदी के पास पहुंचा ही था कि सामने से बाइक सवार 35 वर्षीय राम अवतार निवासी महरीपुर गांव के नगर थाना बस्ती जनपद की बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी साइड में जाकर टक्कर मार दी।
मौके पर पहुंचे स्थानीय युवकों ने काफी दिलेरी कर बगल के गड्डे में गिरे घायलों को बाहर निकाला और प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। स्थिति गंभीर देख दोनों भाइयों को स्थानीय लोग एवं परिजन अस्पताल बस्ती लेकर भागे।
विज्ञापन
जबकि स्थानीय निवासियों के अनुसार टक्कर मारने वाले राम अवतार ने शराब का सेवन किया राम अवतार का दायां पैर फ्रैक्चर हो गया है। गाड़ी पुलिस के कब्जे में है। बाघनगर चौकी प्रभारी सुभाष मौर्य की मदद से 100 नंबर गाड़ी की मदद से उसको सीएचसी सेमरियावां भेजा गया।