फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Another henchman arrested in connection with the Lawrence Bishnoi gang's arms network.

Gorakhpur News: लारेंस बिश्नोई गिरोह से असलहा कनेक्शन में एक और गुर्गा गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Another henchman arrested in connection with the Lawrence Bishnoi gang's arms network.
गोरखपुर। लारेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े असलहा तस्करी के मामले में कैंट पुलिस ने शनिवार सुबह एक और गुर्गे करन सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से .32 बोर की एक अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में करन ने बताया कि उसने पिस्टल श्रेयांश यादव से 25 हजार रुपये में खरीदी थी। करन गोरखनाथ क्षेत्र के कोरी टोला, धर्मशाला बाजार का रहने वाला है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि पूछताछ के आधार पर असलहा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


14 सितंबर को एसटीएफ ने कैंट क्षेत्र स्थित विंध्यवासिनी पार्क के पास श्रेयांश यादव उर्फ बबलू समेत पांच असलहा तस्करों को गिरफ्तार किया था। श्रेयांश के लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़े होने की बात सामने आई थी। आरोपियों के कब्जे से चार पिस्टल, चार मैगजीन, एक .32 बोर रिवॉल्वर और कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ में असलहा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क की जानकारी सामने आने के बाद एसटीएफ के निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने 31 आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से एसटीएफ के साथ कैंट पुलिस ने भी आरोपियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

---
जेल जाकर बयान दर्ज करेगी पुलिस
मामले में नामजद बांसगांव के उनौला खास निवासी प्रमोद यादव और खोराबार के मिर्जापुर निवासी राजू यादव ने 24 सितंबर को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों फिलहाल जिला कारागार में हैं। विवेचक सोमवार को जेल जाकर दोनों के बयान दर्ज करेंगे। इसके बाद न्यायालय से रिमांड लेकर उनकी निशानदेही पर पिस्टल बरामद करने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि दोनों ने असलहा किससे और कितनी रकम में खरीदा था। साथ ही तस्करी के नेटवर्क में उनकी भूमिका और उनसे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
अब तक ये आरोपी भेजा जा चुके जेल
जेल भेजे गए आरोपियों में श्रेयांश यादव उर्फ बबलू, अजीत यादव, अभिषेक गौड़ उर्फ भेली, अभिषेक प्रजापति उर्फ अभी और राहुल गुप्ता व करन सोनकर शामिल हैं। जबकि दो आरोपियों प्रमोद यादव और राजू यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस नामजद 23 अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed