फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five accused of attacking a youth arrested

Panipat News: युवक पर हमले के पांच आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Five accused of attacking a youth arrested
पानीपत। गोयला खेड़ा निवासी संदीप को कार से टक्कर मारने और घर में घुसकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में थाना बापौली पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान अभिषेक निवासी गोयला खेड़ा, रोहताश, अंकुश, शंकर निवासी नोहरा और अमित निवासी सौदापुर के रूप में हुई है। इन्हें थाना बापौली प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज की टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि पीड़ित संदीप की कुछ दिन पहले परिवार के ही पंकज के साथ कहासुनी हुई थी।बाद में मनमुटाव दूर हो गया था, लेकिन पंकज का छोटा भाई अभिषेक इस बात की रंजिश रखे हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 सितंबर को जब संदीप अपने साथी रितिक के साथ बाइक से लौट रहा था, तभी गोयला रोड पर आरोपियों ने स्विफ्ट कार से बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जान बचाने के लिए संदीप पास की एक गली में स्थित मकान में छुपा, तो आरोपी अभिषेक, अंकुश, शंकर और उनके साथी डंडे लेकर मकान में घुस आए और उस पर हमला कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed