फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two youths attacked with a *gandasi* (chopper) and sticks after assailants barged into the shop.

Panipat News: दुकान में घुसकर दो युवकों पर गंडासी व डंडों से हमला

Sun, 27 Sep 2026 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 27 Sep 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Two youths attacked with a *gandasi* (chopper) and sticks after assailants barged into the shop.
समालखा। मां की आत्महत्या के मामले में दर्ज प्राथमिकी वापस लेने का दबाव बना रहे बदमाशों ने शुक्रवार को दुकान में घुसकर दो युवकों पर गंडासी व डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समालखा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बिलासपुर गांव के कुलदीप ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उनकी मां बबली ने सात अगस्त को आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में उसने बापौली थाना में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था। कुलदीप का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद से ही देहरा निवासी प्रवीन उर्फ पिन्ना (हाल निवासी हथवाला रोड) उस पर एफआईआर वापस लेने का लगातार दबाव बना रहा था और फोन पर जान से मारने की धमकियां दे रहा था।
विज्ञापन

कुलदीप ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने परिचित सौरभ निवासी डिकाडला के साथ हथवाला रोड पर बेथनी स्कूल के सामने कपड़े खरीदने गया था। इसी दौरान प्रवीन अपने साथी लक्की, सूरजा और तीन-चार अन्य युवकों के साथ हाथों में गंडासी और डंडे लेकर दुकान में घुस आया। प्रवीन ने मुकदमा वापस न लेने पर गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए सौरभ पर प्रवीन ने गंडासी से वार किया। इससे उसकी अंगुली कट गई। इसके बाद आरोपियों ने दोनों की डंडों से जमकर पिटाई की। आसपास के दुकानदारों के एकत्रित होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सामान्य अस्पताल ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने सौरभ की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला नागरिक अस्पताल पानीपत रेफर कर दिया। कुलदीप ने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना समालखा प्रभारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed