{"_id":"5b3cc18a4f1c1b91288b48a0","slug":"141530708362-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
कोतवाली क्षेत्र के टेमारहमत के पास हाइवे पर हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित टेमा रहमत के पास शुक्रवार की देर शाम एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
आजमगढ़ जिले के निवासी दो युवक बाइक से बस्ती की तरफ जा रहे थे। अभी वह कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित टेमा रहमत चौराहे पर पहुंचे ही थे कि आगे बने ब्रेकर को देखते हुए बाइक का ब्रेक लगा दिया। इस दौरान पीछे से आ रही ट्रेलर ने दोनों को रौंद दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद ट्रेलर लेकर चालक भागने लगा तो सूचना पर कांटे पुलिस चौकी के सिपाहियों ने पीछा किया और कुछ देर जाने के बाद हड़िया गांव के पास ट्रेलर को रोका और चालक को पकड़ कर पुलिस चौकी ले आई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर रमेश कुमार ने बताया कि युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।