फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   हाईवे पर खड़े ट्रक में टकराई मिनी ट्रक, चालक की मौत

हाईवे पर खड़े ट्रक में टकराई मिनी ट्रक, चालक की मौत

Sun, 29 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर खड़े ट्रक में टकराई मिनी ट्रक, चालक की मौत
मगहर(संतकबीरनगर)। हाईवे पर रविवार की भोर में रैना पेपर के मिल के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से मिनी ट्रक टकरा जाने से चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि मिनी ट्रक के मालिक घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। गैस कटर से वाहन को काट कर उसमें दबे चालक के शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल बलराम पांडेय एवं मगहर चौकी इंचार्ज शशिभूषण पांडेय ने बताया कि परचून से लदा मिनी ट्रक खलीलाबाद से गोरखपुर की ओर जा रहा था। हाईवे स्थित रैना पेपर मिल के पास पहले से सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। हादसे में मिनी ट्रक चालक सुनील तिवारी(28) पुत्र रामबहादुर तिवारी निवासी पहुंचकटा थाना विशेषरगंज जिला बहराइच की मौके पर मौत हो गई। जबकि मिनी ट्रक के मालिक विल्सन पुत्र इनायत निवासी बिलासपुर जिला रामपुर घायल हो गए। घायल गाड़ी मालिक के पास मिले मोबाइल नंबर से मृतक चालक की शिनाख्त हुई। घायल विल्सन को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। जबकि मिनी ट्रक में फंसे चालक के शव को निकालने के लिए गैस कटर और जेसीबी मंगानी पड़ी। चालक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना की सूचना घायल और मृतक के परिवार वालों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed