फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल

हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 03 May 2019 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल
हत्यारोपी को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेंहदावल। जमोहरा में 25 अप्रैल को जमीन विवाद में हुए मारपीट के मामले में घायल दीनानाथ निषाद की मौत हो गई थी। चार लोगों पर केस दर्ज हुआ था। सभी जेल भेजे जा चुके हैं। इस मामले में विवेचना के दौरान प्रकाश में आई एक महिला को शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया।

एसओ कपिल मुनि सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल को जमोहरा ग्राम पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट में घायल दीनानाथ निषाद की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर चार आरोपियों के विरुद्घ अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमे एक आरोपी ने पूर्व में ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था तथा तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए जेल भेजा था। पांचवी अभियुक्त सुगिया देवी पत्नी मुन्नर निषाद विवेचना के दौरान प्रकाश में आई थी। जिनको मेंहदावल क्षेत्र के बाराखाल तिराहे से मुखबिर की सूचना पर हिरासत में लेते हुए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed