{"_id":"5c83fdb8bdec22143b6efcf9","slug":"131552154040-sant-kabir-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर महिला को पीटा, केस दर्ज
कोतवाली पुलिस ने छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार की देर रात गलत नीयत से घर में घुसे दो युवकों ने असफल होने के बाद महिला को पीटकर घायल कर दिया। घटना में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घटना के बाबत पुलिस को सूचना दी और घायल महिला को इलाज के लिए भेजा। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
मगहर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने दो बच्चों के साथ गांव की नई आबादी में मकान बनवाकर रहती है। शुक्रवार की रात करीब एक बजे वह अपने घर में सो रही थी, उसी समय दो युवक गलत नीयत से घर में घुस आए और असफल होने पर महिला को मारने पीटने लगे। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। महिला के शोर मचाने के बाद दोनों युवक जान माल की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल महिला ने घटना के बारे में परिजनों को सूचित किया। सूचना पर चौकी इंचार्ज मगहर राम मिलन यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचकर कोतवाली प्रभारी को सूचित किया। कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर दो युवकों पर छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।