फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   पति के बंद होने की सूचना पर ठगी की शिकार हुई महिला

पति के बंद होने की सूचना पर ठगी की शिकार हुई महिला

Thu, 14 Feb 2019 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
पति के बंद होने की सूचना पर ठगी की शिकार हुई महिला
पति के जेल में बंद होने की सूचना देकर की ठगी
विज्ञापन

फोटो
पति रहते हैं विदेश, पौली क्षेत्र के गांव जिनवापुर गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर/रोसया। विदेश में नौकरी करने गए पति के जेल बंद होने की खबर देकर एक ठग ने पौली निवासी महिला को बुधवार के दोपहर ठगी का शिकार बना लिया। उसने महिला से 15 हजार नकद और जेवर लेकर फरार हो गया। ठगी की शिकार महिला धनघटा में बकौली के पास बैठ कर रोने लगी। यह भीड़ जुट गई।

पौली गांव के जिनवापुर निवासी नीलम पत्नी अजय का कहना है कि बुधवार दोपहर एक युवक बाइक से उसके घर पहुंचा। अपने को सऊदी अरब से आया हुआ बताकर कहा कि आपके पति इस समय जेल में बंद हैं। यह सुनते ही महिला रोने लगी। युवक ने उसे ढांढ़स बंधाते हुए मदद करने का भरोसा दिया। उसने कहा कि अजय ने हाल ही में 19906 रुपये भेजे हैं। इसमें से 15 हजार रुपये अजय के पिता के पास है। पीड़िता का कहना है कि यह बात सही थी जिस पर उस युवक पर भरोसा होता चला गया। युवक ने कहा कि 15 हजार और 10 हजार रुपये कहीं से व्यवस्था करके दे दीजिए, ताकि पति को बचाया जा सके। महिला का कहना है कि 15 हजार नकद तथा जेवर गिरवी रखने के लिए उस युवक के साथ बाइक पर बैठकर धनघटा के लिए निकली। जब बकौली गांव के पास पहुंची तो युवक बाइक ने उतार दिया और थोड़ी देर में आने की बात कह चला गया। काफी देर तक इंतजार के बाद जब युवक नहीं लौटा तो महिला को धोखाधड़ी का आभास हुआ और वह रोने लगी। महिला का कहना है कि युवक अपना नाम बबलू निवासी कलवारी जिला बस्ती का बताया था। धनघटा एसओ मनोज कुमार त्रिपाठी का कहना है कि इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर जांच व कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed