फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   छह एटीएम कार्ड के साथ पकड़ा गया गब्बर

छह एटीएम कार्ड के साथ पकड़ा गया गब्बर

Sat, 15 Sep 2018 10:57 PM IST
Santkabirnagar
Santkabirnagar Updated Sat, 15 Sep 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
छह एटीएम कार्ड के साथ पकड़ा गया गब्बर
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। धनघटा पुलिस ने लोगों का एटीएम कॉर्ड बदलकर उनके खाते से रुपये निकाल लेने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। धनघटा थाना क्षेत्र के रहने वाले इस जालसाज के पास से पुलिस को अलग-अलग बैंकों के छह एटीएम कार्ड मिले हैं। इसका एक और साथी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

एसपी आकाश तोमर ने शनिवार को पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को एसओ धनघटा संतोष तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने हैंसर बाजार स्थित एसबीआई एटीएम के पास से मल्हेपुर थाना धनघटा निवासी परविंद उर्फ गब्बर यादव को संदेह के आधार पर पकड़ा था। उसकी तलाशी ली गई तो छह एटीएम कार्ड व 640 रुपये मिले। उसकी बाइक भी बिना नंबर की थी। एसपी के अनुसार पूछताछ में गब्बर ने बताया कि वह अपने साथी केशव यादव निवासी मल्हेपुर थाना धनघटा के साथ मिलकर कार्य करता है। वह लोग संतकबीरनगर जिले के अलावा पड़ोसी जिला गोरखपुर व अंबेडकरनगर में भी घूमते हैं। एटीएम बूथ जाकर कार्ड से रुपये निकालने में असमर्थ या परेशान लोगों को ढूंढते हैं। केबिन में खड़े होकर आगे वाले व्यक्ति के कॉर्ड का उपयोग के दौरान गोपनीय कोड जान लेते हैं। उस व्यक्ति की मदद करने के नाम पर धोखे से उसका कॉर्ड लेकर उसे कोई दूसरा कॉर्ड पकड़ा देते हैं और वहां से जल्दी निकलकर प्राप्त किए गए एटीएम कार्ड से दूसरे एटीएम बूथ पर जाकर कैश निकाल लेते हैं। कई बार बदले गए कॉर्ड के जरिए खरीदारी अथवा अन्य खातों में रुपये भी ट्रांसफर कर लेते हैं। कार्डधारक धन निकासी की जानकारी होने पर कॉर्ड ब्लाक करा देते हैं लेकिन वह इस कार्ड का उपयोग अपने अगले शिकार से बदलकर कर लेते हैं। जो छह एटीएम उनके पास हैं, वह अलग-अलग व्यक्तियों से इसी प्रकार धोखे से प्राप्त किए गए हैं। धोखाधड़ी से प्राप्त रुपयों को गब्बर और केशव आपस में बाट लेते थे। यह कार्य दो साल से कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

तीन लोगों के खाते से निकाले थे रकम
एसपी ने बताया कि 18 मई को गोला बाजार बैंक चौराहा स्थित एसबीआई एटीएम से एक व्यक्ति से उसका एटीएम कार्ड बदलकर 75,500 रुपये निकाल लिए थे। इसी प्रकार 26 मई को आंध्रा बैंक के एटीएम गोला बाजार से कार्ड बदल कर 12700 रुपये निकाले थे। बीते 27 अगस्त को खजनी (गोरखपुर) में आंध्रा बैंक में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 46 हजार रुपये निकाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed