फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   खाली घर मे अज्ञात चोरों ने चोरी किया

खाली घर मे अज्ञात चोरों ने चोरी किया

Wed, 17 Apr 2019 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
खाली घर मे अज्ञात चोरों ने चोरी किया
खाली घर का ताला तोड़ जेवर और बर्तन उठा ले गए चोर
विज्ञापन

बखिरा थाना क्षेत्र के गौराखुर्द गांव का मामला
मकान मालिक परिवार समेत मुंबई रहते हैं
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। क्षेत्र के गौरा खुर्द गांव में चोरों ने एक खाली पड़े घर का ताला तोड़कर बर्तन व जेवर चुरा लिए। मकान मालिक परिवार समेत मुम्बई रहते हैं। बुधवार को घर में लगे पौधों को पानी डालने गई एक महिला ने ताला टूटा देखकर शोर मचाया। इस मामले में लेडुआ-महुआ गांव निवासी जुनैद अहमद ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

जुनैद अहमद ने बताया कि उसके चाचा गुलाम अली घर में ताला बंद करके इन दिनों मुंबई गए हुए हैं। बुधवार की सुबह उसकी नानी शकीला उसके चाचा के गौरा खुर्द स्थित घर के परिसर लगे पौधों में पानी डालने गई तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है। नानी के बताने पर वह भी गौरा खुर्द आ गया। चाचा के घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है। घटना से मुम्बई में रह रहे चाचा गुलाम अली को अवगत कराया गया। बताया जा रहा है कि घर की आलमारी व बॉक्स में जेवर रखे थे। इसके अलावा पीतल व एल्यूमिनियिम के बर्तन भी रखे थे। इस संबंध में एसओ सुधीर सिंह ने बताया कि अभी घटना से संबंधित तहरीर नहीं मिली है। मामले की छानबीन कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed