फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   असलह दिखाकर पशु व्यापारी से बाइक व 30 हजार की नकदी लूटी

असलह दिखाकर पशु व्यापारी से बाइक व 30 हजार की नकदी लूटी

Wed, 03 Oct 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
असलह दिखाकर पशु व्यापारी से बाइक व 30 हजार की नकदी लूटी
तमंचा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मगहर (संतकबीरनगर)। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत मंझरिया-बनकटवा मार्ग पर बुधवार को सुबह करीब सवा आठ बजे ही दो बदमाशों ने बाइक सवार पशु व्यापारी को असलहा दिखाकर रोक लिया और उसकी बाइक लूट ली। बाइक की डिकी में 30 हजार रुपये भी थे। पशु व्यापारी सुबह बाइक से अकेले की बनकटवा के रास्ते धनघटा जा रहे थे। जानकारी होने पर सीओ सदर ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव नेहिया खुर्द निवासी शमशुद्दीन पुत्र मजीद पशुओं की खरीद-बिक्री का कार्य करते हैं। वे बुधवार को सुबह करीब सवा आठ बजे बाइक से गड़सरपार के रास्ते बनकटवा होते हुए धनघटा की तरफ जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के फेरूसा गांव के पास सूनसान जगह पर पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर शमशुद्दीन को रोक लिया और रिवाल्वर तानकर बाइक लूट ली। शमशुद्दीन के अनुसार बाइक सवार एक बदमाश ने उसे रुकते ही एक तमाचा मार दिया, जिससे वह आवाक रह गया। कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाश बाइक लूटकर बनकटवा की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

शमशुद्दीन ने लूट के वारदात की सूचना यूपी 100 नंबर पर पुलिस को दी। जानकारी होने पर सीओ सदर रमेश कुमार व चौकी इंचार्ज मगहर शर्मा यादव मौके पर पहुंचे और पीड़ित शमशुद्दीन से घटना की जानकारी ली। शमशुद्दीन ने बताया कि बाइक की डिकी में 30 हजार रुपये भी थे। सीओ व चौकी इंचार्ज ने पीड़ित के साथ घटना स्थल का भी मुयायना किया। सीओ सदर रमेश कुमार ने बताया कि घटना की प्रारंभिक छानबीन के बाद बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। कोतवाली प्रभारी को इस मामले में केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। जल्दी ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed