अपह्त किशोर पुलिस को मिला
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र से बेलवासेंगर चौराहे से अपह्त बालक को पुलिस ने लखनऊ में खोज निकाला है। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि रविवार की शाम यूपी-100 पर सूचना मिली कि 16 वर्षीय किशोर का अपहरण हो गया है। इसके बाद सीओ खलीलाबाद के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई। टीम ने रविवार की रात में ही उसे लखनऊ में खोज लिया। पूछताछ में पता चला कि अतिउल्लाह पुत्र मोहम्मद हफीज अपने साथी शमीम निवासी बांसखोर थाना रुधौली, बस्ती के साथ दुधारा क्षेत्र के बेलवासेंगर में बाइक का पंचर बनवाने आया था। शमीम से रुपये मांगकर अतिउल्लाह चाय-नाश्ता करने दुकान पर गया, लेकिन वापस नहीं आया तो शमीम ने अपने घर सूचना दी। अतिउल्लाह के पिता बेलवासेंगर पहुंचे। अतिउल्लाह ने फोन पर पिता को बताया कि गाड़ी सवार चार लोगों ले उसका अपहरण कर लिया है। वह लखनऊ कैसे पहुंचा, पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।